BHEL Share Price Target 2025, 2026, 2027, 2028, 2029, 2030| Expert Analysis

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

BHEL Share Price Target 2025 to 2030: BHEL भारत सरकार के अधीन आने वाली एक ग्लोबल इंजीनियरिंग और पावर सेक्टर की बड़ी कंपनी है। यह एक लार्ज कैप कंपनी है, जिसका मार्केट कैप ₹83,604.34 करोड़ है। पिछले पाँच वर्षों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 700 फीसदी से भी अधिक का रिटर्न दिया है, इसलिए आज के इस लेख में हम आपको BHEL शेयर प्राइस टारगेट 2025 से 2030 के बारे में बताएँगे।

BHEL Ltd Overview

BHEL एक सरकारी कंपनी एक सरकारी कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 1964 में की गई थी। वर्तमान में यह ग्लोबल इंजीनियरिंग और पावर सेक्टर की अग्रणी कंपनी के रूप में उभरी है। आज इसकी 89 से अधिक देशों में मौजूदगी है, जिसने थर्मल, हाइड्रो, सोलर, HVDC और ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स बड़ी सफलता हासिल की है।

इसके अलावा इसने लार्ज-स्केल EPC contracts, इनोवेशन (ISRO लिथियम-आयन सेल, 1200kV ट्रांसफार्मर) और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में तेजी से विस्तार किया है। 2023-2024 में कंपनी ने मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट (बांग्लादेश), 100 MW राघनेसडा फेज-2 सोलर प्रोजेक्ट (गुजरात) और 8 MW टैमेरिंड फॉल्स सोलर प्रोजेक्ट (मॉरीशस) को भी शुरू किया है।

यह कंपनी अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों जैसे पावर, ट्रांसमिशन, इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट, नवीकरणीय ऊर्जा, पानी, ऑयल और गैस तथा डिफेंस और एयरोस्पेस के लिए कई तरह के प्रोडक्टस और सेवाओं के डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैनुफेक्चुरिंग, कन्स्ट्रकशन, कमीशनिंग और रखरखाव का काम करती है।

कंपनी देश भर में अपने 16 पावर प्लांट का उपयोग करके एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अमेरिका के 89 देशों में अपनी सर्विसेज प्रदान करती है। इसने 12वीं पंचवर्षीय योजना में 45,274 मेगावाट पावर प्रॉडक्शन किया था, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

BHEL Ltd Financials Analysis

यहाँ हमने पहले पिछली पाँच तिमाहियों और बाद में पिछले 5 वित्तीय वर्षों का डेटा दिया है-

Quarterly

BHEL एक बड़ी कंपनी है, जिसने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ₹5,658.07 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के ₹5,581.78 करोड़ से थोड़ा अधिक है। हालांकि कंपनी की कुल आय में पिछली पाँच तिमाहियों में काफी उतार-चढ़ाव आया है, जो ₹9,142.64 करोड़ के उच्चतम स्तर पर पहुँचने के बाद घटकर ₹5,658.07 करोड़ पर आ गई है।

खर्च भी इसी तरह का रहा, जो उच्चतम स्तर पर ₹8,246.71 करोड़ तक पहुँच गया, लेकिन बाद में घटकर ₹6,098.57 करोड़ रह गया। खर्च में वृद्धि और गिरावट दोनों देखी गई। इसी तरह EBIT और PAT में लाभ और हानि दोनों देखने को मिले हैं। कंपनी को पहली और आखिरी तिमाही में नुकसान हुआ (EBIT: -₹440.50 करोड़, PAT: -₹455.50 करोड़), जबकि बीच की तिमाहियों में इसे लाभ हुआ है (सबसे अधिक PAT: ₹504.45 करोड़)।

QuarterRevenueProfit
Jun 2025₹5,658.07₹-455.50
Mar 2025₹9,142.64₹504.45
Dec 2024₹7,385.00₹134.70
Sep 2024₹6,695.37₹106.15
Jun 2024₹5,581.78₹-211.40

नोट: सभी आंकड़ें करोड़ में है।

Annual

पिछले पाँच वर्षों में कंपनी का रेवेन्यू लगातार बढ़कर ₹17,657.11 करोड़ से ₹28,804.79 करोड़ हो गया है। इसी तरह खर्च भी सेल्स के साथ ही बढ़ा, ₹21,297.18 करोड़ से बढ़कर ₹28,118.20 करोड़ हो गया। कंपनी को वित्त वर्ष 2021 में ₹-2,697.11 करोड़ का भारी नुकसान हुआ, लेकिन उसके बाद से लगातार मुनाफा हुआ, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹533.90 करोड़ तक पहुंच गया।

इस तरह PAT ग्रोथ में उतार-चढ़ाव रहा, सबसे अच्छे साल में 89.18% की बढ़ोतरी हुई और दूसरे साल में 40.88% की गिरावट आई। वित्त वर्ष 2021 के बाद ऑपरेटिंग और नेट प्रॉफिट मार्जिन में सुधार हुआ। सबसे अच्छा ऑपरेटिंग मार्जिन 5.06% और नेट मार्जिन 1.88% (वित्त वर्ष 2025) तक पहुंच गया, हालांकि दोनों ही अभी भी कम हैं।

YearRevenueProfitNet Worth
2025₹28,805₹534 ₹24,722
2024₹24,439₹282 ₹24,439
2023₹23,854₹477 ₹26,828
2022₹21,566₹446 ₹26,507
2021₹17,657₹-2,697 ₹25,972

नोट: सभी आंकड़ें करोड़ में है।

BHEL Ltd Fundamentals Analysis

यह एक लार्ज-कैप कंपनी है, जिसका मार्केट कैप ₹83,604.34 करोड़ है। वहीं इस स्टॉक का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 2.16% है, जो बहुत कम है। यह शेयरहोल्डर इक्विटी के मुकाबले कम प्रॉफिटेबिलिटी दिखाता है। इसी तरह इसका प्राइस-टू-अर्निंग्स (P/E) रेश्यो बहुत ज़्यादा है, इसका मतलब है कि शेयर की कीमत उसकी अर्निंग्स के मुकाबले अधिक है।

कुल मिलाकर देखें तो कम प्रॉफिटेबिलिटी (ROE, EPS) के बावजूद कंपनी का वैल्यूएशन बहुत ज़्यादा है (हाई P/E और P/B)। निवेशक मौजूदा अर्निंग्स के बजाय भविष्य की ग्रोथ पर दांव लगा रहे हैं।

  • Market Cap: ₹83,604.34 करोड़
  • ROE: 2.16%
  • P/E Ratio: 287.29
  • P/B Ratio: 3.36
  • EPS (TTM): ₹0.83
  • Face Value: 2
  • Dividend Yield: 0.21%
  • Debt to Equity: 0.36

BHEL Share Price Return

BHEL एक लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न देने वाला शेयर है, जिसने पिछले पाँच वर्षों में 700 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। वर्तमान में यह स्टॉक ₹240.10 (1 अक्टूबर, 2025) पर कारोबार कर रहा है। हालांकि पिछले एक वर्ष में इस स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है। BHEL स्टॉक का 52 वीक हाइ प्राइस ₹285.50 और 52 वीक लॉ प्राइस ₹176 है।

1 Week2.17%
1 Month12.70%
3 Months-9.25%
6 Months12.70%
1 Year-12.41%
3 Years298.29%
5 Years708.65%
52 Week High Price₹285.50
52 Week Low Price₹176.00

BHEL Share Price Target 2025 to 2030

BHEL एक लॉन्ग टर्म में हाइ रिटर्न देने वाला शेयर है। यह सरकारी कंपनी है, जिसे लगातार भारत सरकार से ऑर्डर मिल रहे हैं, जिस वजह से कंपनी की आय में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है। इसका P/E बहुत ऊँचा, ROE बेहद कम (2.16%) है। कुछ विश्लेषकों ने कंपनी की ग्रोथ में 24-25% वार्षिक वृद्धि की संभावना जताई है।

YearMin. TargetMax. Target
2025₹255₹260
2026₹303₹311
2027₹357₹365
2028₹409₹418
2029₹456₹492
2030₹539₹580

Key Growth Drivers

  • बड़ा और बढ़ता हुआ ऑर्डर-बुक– FY 2024-25 में BHEL ने रिकॉर्ड ऑर्डर इनफ्लो दर्ज किए और साल के अंत में उसका कुल order-book उच्च स्तर पर पहुंचा, जो near-term वर्क और रेवेन्यू visibility बढ़ाता है।
  • बड़े प्रोजेक्ट्स- भारत में थर्मल, HVDC, सबस्टेशन, रिन्यूएबल एनर्जी और मेट्रो/रेल प्रोजेक्ट्स के बड़े ठेके BHEL को मिल रहे हैं। इसके अलावा सरकारी प्रोजेक्ट pipeline से भी लाभ मिलने की संभावना है।
  • नई रणनीति- Coal India के साथ coal-to-chemicals JV और सरकार की coal/lignite gasification स्कीम BHEL को नए अवसर और लॉन्ग टर्म इंजीनियरिंग व कन्स्ट्रकशन contracts दे सकती है।
  • रिन्यूएबल तथा ट्रांसपोर्टेशन प्लेटफॉर्म में विस्तार- फ्लोटिंग सोलर, सोलर मॉड्यूल लाइन्स, लोकोमोटिव/इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन तथा एमसीटी तकनीक से कंपनी के नए आय स्त्रोत बन रहे हैं।

Risk Factors

  • ऑर्डर-बुक का execution-risk और देरी- बड़े ऑर्डर होने का मतलब cash-flow है, यह तभी होगा जब execution समय से हो। प्रोजेक्ट में देरी, कर्मशक्ति या सप्लाई-चेन इश्यूज़ मुनाफ़े और नकदी पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।
  • सेंटरल/पावर-सेगमेंट की मांग में उतार-चढ़ाव– बिजली-मांग, थर्मल यूनिट्स की बंदिशें और रिन्यूएबल ट्रांजीशन जैसी वजहों से प्रोडक्टस की मांग बदल सकती है। Q1-Q2 में घटती डिमांड ने हालिया तिमाहियों में दबाव दिखाया है।
  • वर्किंग-कैपिटल और लागत-प्रेशर– बड़े EPC/turnkey प्रोजेक्ट्स में फंड रोटेशन जरूरी है। कच्चे माल की कीमतों और लेबर-कॉस्ट में वृद्धि margins घटा सकती है।

Expert Opinions & Broker Forecasts

  • अधिकांश विश्लेषक मानते हैं कि BHEL के पास मजबूत order inflow है और medium-term में revenue/EBITDA सुधार का मौका है। लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि company execution और margin improvement दिखा पाती है या नहीं।
  • कुछ एग्रीगेटेड एनालिस्ट-मेट्रिक्स पे आधारित टार्गेट कंपनी के current price से ऊँचे या नीचे दोनों तरह दिखाते हैं, जो दर्शाता है कि बाजार में भविष्य के growth expectations अलग-अलग हैं।

BHEL Ltd Shareholding Pattern

QuarterJun 2025Mar 2025Dec 2024
Promoters63.2%63.2%63.2%
FII6.4%7.2%8.0%
DII18.5%16.3%15.5%
Public12.0%13.3%13.4%
Others0%0%0%

Top Mutual Funds Invested

Mutual FundsAUM (%)
Groww BSE Power ETF3.86%
Aditya Birla Sun Life PSU Equity Fund3.10%
Nippon India Focused Fund2.92%
Nippon India Power & Infra Fund2.58%
JM Focused Fund2.43%
Aditya Birla Sun Life Nifty PSE ETF2.34%
Motilal Oswal Nifty PSE ETF2.34%
ICICI Prudential Midcap Select ETF2.11%
Baroda BNP Paribas Value Fund2.04%

Similar Stocks

Rajnish Wellness LtdRead Now
ITI LtdRead Now
Prakash Pipes LtdRead Now
Swati Projects LtdRead Now
CAMS LtdRead Now
Kama Holdings LtdRead Now

Conclusion

तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल BHEL Share Price Target 2025 to 2030। BHEL एक high-risk, high-reward स्टॉक है। पिछले सालों का मल्टीबैगर रिटर्न दिखाता है कि सही execution और सरकारी projects की मदद से बड़ा फायदा हुआ है। लेकिन valuation ऊँचा है और profitability अभी भी कमजोर है। इसलिए यह स्टॉक ऐसे निवेशकों के लिए सही है जिनके पास लॉन्ग-टर्म विज़न हो और जो शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव झेल सकें।

FAQs

2025 के लिए BHEL शेयर प्राइस टारगेट क्या है?

2025 के लिए BHEL शेयर प्राइस टारगेट ₹260 है।

क्या BHEL लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए एक अच्छा स्टॉक है?

हाँ, BHEL लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए एक अच्छा स्टॉक है। क्योंकि कंपनी तेजी से विस्तार कर रही है, जिस कारण इसकी आय में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है।

क्या BHEL शेयर प्राइस 2030 तक ₹580 तक पहुँच पाएगा?

वर्तमान में कंपनी की ग्रोथ और पूर्व में दिए गए रिटर्न को देखते हुए BHEL शेयर प्राइस 2030 तक ₹580 तक पहुँच सकता है।

नोट:- हमारे द्वारा बताया गया किसी भी कंपनी का शेयर प्राइस टारगेट केवल जानकारी के लिए है। हम सेबी द्वारा पंजीकृत नहीं है, इसलिए शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अपने Advisor से परामर्श अवश्य लें। किसी भी लाभ या हानी की स्थिति में हमारी कोई जिम्मेवारी नहीं होगी।

नमस्कार दोस्तों, मैं आपको यहाँ पर शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारी हिन्दी भाषा में शेयर करने वाला हूँ। अगर आप भी शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारी लेना चाहते है तो हमारे ब्लॉग को रोजाना पढ़ सकते है।

Leave a Comment