LG Electronics India IPO: Key Details, Valuation & What Investors Must Know

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

LG Electronics India IPO: भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रोनिक कंपनी LG (मूलतः दक्षिण कोरिया) ने अपना आईपीओ लाने की योजना बनाई है, जो साल का सबसे बड़ा IPO साबित होने वाला है। तो आइए जानते हैं, आखिर LG Electronics India के IPO की चर्चा क्यों हो रही है? साथ ही निवेशकों के लिए इसका क्या महत्व है?

LG IPO की मुख्य जानकारी

  • IPO ओपन डेट: 7 अक्टूबर, 2025
  • IPO क्लोज डेट: 9 अक्टूबर, 2025
  • अलॉटमेंट डेट (संभावित): 10 अक्टूबर, 2025
  • लिस्टिंग डेट (संभावित): 14 अक्टूबर, 2025
  • इश्यू साइज: ₹11,607.01 करोड़
  • इश्यू टाइप: Offer For Sale (OFS)
  • प्राइस बैंड: ₹1080 – ₹1140 प्रति शेयर
  • फेस वैल्यू: ₹10 प्रति शेयर
  • मार्केट कैप (अनुमानित): ₹77,380 करोड़
  • लिस्टिंग एक्सचेंज: BSE और NSE

LG Electronics India IPO डेट

भारत में कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की बड़ी कंपनी LG ने अचानक से अपना IPO लाने की घोषणा कर दी है, जो साल का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है। यह IPO 7 अक्टूबर, 2025 को ओपन होगा और 9 अक्टूबर, 2025 को बंद हो जाएगा। वहीं इसकी अलॉटमेंट डेट 10 अक्टूबर (संभावित) है। इसके बाद 14 अक्टूबर को LG शेयर मार्केट में लिस्ट हो जाएगी।

LG IPO लॉट साइज़

IPO में आप सीधे 1 शेयर नहीं खरीद सकते। कंपनी एक Lot Size तय करती है यानी कितने शेयर मिलकर एक “लॉट” बनाते हैं। तो LG IPO का लॉट साइज़ 13 शेयर का है, यानी आपको इसमें निवेश करने के लिए कम से कम 13 शेयर खरीदने होंगे।

रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए

अगर निवेशक एक लॉट लेता है, तो उसे 13 शेयर मिलेंगे। वहीं इसका प्राइस बैंड ₹1,080 से ₹1,140 है, इसलिए एक लॉट के लिए कम से कम 14,040 रुपए से लेकर 14,820 रुपए निवेश करने होंगे। इसके अलावा एक रिटेल इन्वेस्टर अधिकतम 13 लॉट खरीद सकता है, जिसमें उसे 169 शेयर मिलेंगे। इस तरह ऊपर कीमत के हिसाब से एक रिटेल इन्वेस्टर अधिकतम 1,92,660 रुपए निवेश कर सकता है।

sNII (Small Non-Institutional Investor)

यह कैटेगरी उन निवेशकों के लिए है जो ₹2 लाख से ₹10 लाख तक निवेश करते हैं।

  • Min Investment: 14 लॉट = 182 शेयर = ₹2,07,480
  • Max Investment: 67 लॉट = 871 शेयर = ₹9,92,940

bNII (Big Non-Institutional Investor)

    यह कैटेगरी उन बड़े निवेशकों के लिए है जो ₹10 लाख से ज्यादा निवेश करते हैं।

    • Min Investment: 68 लॉट = 884 शेयर = ₹10,07,760
    • इससे ऊपर इन्वेस्टर और लॉट बढ़ाकर निवेश कर सकते हैं।

    LG Electronics India Ltd

    1997 में स्थापित, LG Electronics India भारत की प्रमुख होम अप्लायंसेज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। वहीं बिजनेस सेगमेंट की बात करें तो यह होम अप्लायंसेज, एयर सॉल्यूशंस, होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में काम करती है। देश भर में 777 ब्रांडेड स्टोर और 16 रीजनल ऑफिस वाली यह कंपनी अपने प्रीमियम प्रोडक्ट के लिए जानी जाती है।

    एलजी का टेलीविजन मार्केट में 27.5 प्रतिशत का मार्केट शेयर है, जबकि OLED टीवी में 2.3 प्रतिशत, रेफ्रिजरेटर में 29.5 प्रतिशत और वॉशिंग मशीन में 33.5 प्रतिशत का मार्केट शेयर है। कंपनी के अनुसार उसका लोकल सोर्सिंग का रेट 54 प्रतिशत है और यह हर साल 3 प्रतिशत बढ़ रहा है।

    इन सबके अलावा कंपनी भारत से अन्य देशों में भी अपने प्रॉडक्ट बेचती है, जहां उसे एक्सपोर्ट से लगभग 6% (160 मिलियन डॉलर) का रेवेन्यू मिलता है। पिछले एक वर्ष में कंपनी के एक्सपोर्ट में 45% की अच्छी ग्रोथ देखी गई है, जहां यह दुनियाभर के 47 देशों को प्रोडक्टस एक्सपोर्ट करती है।

    LG Electronics की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

    LG Electronics India Ltd. ने बीते कुछ वर्षों में अपनी वित्तीय स्थिति में अच्छी ग्रोथ दिखाई है। मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष में कंपनी की कुल आय ₹24,630.63 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष से लगभग 14% अधिक है। वहीं, शुद्ध लाभ (PAT) ₹2,203.35 करोड़ रहा, जो 46% की शानदार वृद्धि दर्शाता है।

    इसी तरह कंपनी का EBITDA भी ₹3,110.12 करोड़ तक पहुंच गया। खास बात यह है कि LG India पूरी तरह से Debt-Free कंपनी है और इसका Net Worth ₹5,933.75 करोड़ तक बढ़ गया। यह आंकड़े कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट, बेहतर प्रॉफिटेबिलिटी और स्थिर विकास क्षमता को दर्शाते हैं।

    Period30 Jun 202531 Mar 202531 Mar 202431 Mar 2023
    Assets11,516.4411,517.158,498.448,992.12
    Total Income6,337.3624,630.6321,557.1220,108.58
    Profit After Tax513.262,203.351,511.071,344.93
    EBITDA716.273,110.122,224.871,895.12
    NET Worth6,447.855,933.753,735.824,319.82
    Reserves and Surplus5,805.505,291.403,659.124,243.12
    Total Borrowing0.000.000.000.00

    LG IPO Strengths

    • होम अप्लायंसेज और इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की नंबर-1 कंपनी।
    • भारतीय कंज्यूमर की जरूरतों के अनुसार इनोवेटिव प्रोडक्ट्स।
    • पैन-इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन और सर्विस नेटवर्क।
    • मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन।
    • LG Electronics Inc. की ग्लोबल ब्रांड वैल्यू।
    • हाई ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी के साथ कैपिटल-इफिशिएंट बिजनेस।

    LG IPO- निवेश करें या नहीं?

    इस IPO में निवेश को लेकर अभी तक किसी ब्रोकरेज हाउस की स्पष्ट Subscribe/Neutral/Avoid सिफारिश सामने नहीं आई है। हालांकि कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल्स, जीरो डेट स्टेटस और लीडिंग मार्केट शेयर इसे एक आकर्षक IPO बनाता है।

    यह भी पढ़ें:- BEL शेयर प्राइस टारगेट 2025 से 2030

    नोट:- हमारे द्वारा बताया गया किसी भी कंपनी का शेयर प्राइस टारगेट केवल जानकारी के लिए है। हम सेबी द्वारा पंजीकृत नहीं है, इसलिए शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अपने Advisor से परामर्श अवश्य लें। किसी भी लाभ या हानी की स्थिति में हमारी कोई जिम्मेवारी नहीं होगी।

    नमस्कार दोस्तों, मैं आपको यहाँ पर शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारी हिन्दी भाषा में शेयर करने वाला हूँ। अगर आप भी शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारी लेना चाहते है तो हमारे ब्लॉग को रोजाना पढ़ सकते है।

    Leave a Comment